फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD LEADER ARRESTED OVER OBJECTIONABLE POST ON PM MODI

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करना राजद नेता को पड़ा भारी, क्यों हुई गिरफ्तारी?

Fri, 18 Sep 2026 09:13 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 09:13 AM IST
सार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने के मामले में राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने वाला पोस्ट और एक वीडियो साझा किया गया था।

विज्ञापन
RJD LEADER ARRESTED OVER OBJECTIONABLE POST ON PM MODI
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में राजद नेता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने के मामले में राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

फेसबुक पर तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने का पोस्ट

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को सैयद जुनैद मखमूर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने वाला एक पोस्ट साझा किया था। आरोप है कि इस पोस्ट में प्रधानमंत्री को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप, अगरबत्ती और लाइट जलाने को लेकर टिप्पणी की गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने इस मामले की जानकारी एसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने धारा 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए राजद नेता पर राजनीतिक खुन्नस में टिप्पणी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों में मिले सम्मान का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई प्राथमिकी

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। उनके बयान पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed