फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SEIZED TRUCK GOES MISSING FROM POLICE STATION, THREE INCLUDING MUFFASIL SHO STAY SUSPENDED

Bihar News: थाने में खड़ा जब्त ट्रक कैसे हुआ गायब? जांच में आई पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका; तीन निलंबित

Tue, 11 Aug 2026 08:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 08:15 PM IST
सार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
SEIZED TRUCK GOES MISSING FROM POLICE STATION, THREE INCLUDING MUFFASIL SHO STAY SUSPENDED
एसपी सैयद इमरान मसूद ने की कार्रवाई।

विस्तार

मुफस्सिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच में पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, थाना मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीन जुलाई को तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने वाहन जांच के दौरान गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया था। जब्त ट्रक को सुरक्षित रखने के लिए मुफस्सिल थाना परिसर में लाया गया था। करीब एक सप्ताह बाद खनन विभाग के अधिकारी जब ट्रक की स्थिति की जानकारी लेने थाना पहुंचे तो वाहन परिसर से गायब मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन

एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान थाना परिसर में सुरक्षित रखे गए जब्त ट्रक के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगेर एसपी जानें क्या बोले?
एसपी ने कहा कि निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया कि खान निरीक्षक मो. अरमान ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में तो लाया, लेकिन इसकी सूचना तत्कालीन थानाध्यक्ष को तत्काल नहीं दी थी। इस लापरवाही को देखते हुए खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।



ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

मुंगेर एसपी सैयद इमरान ने कहा कि थाना परिसर से जब्त ट्रक के गायब होने के मामले में पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम अब गायब ट्रक की बरामदगी के साथ-साथ पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed