फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar Unanswered Calls Lead to Shocking Discovery Missing Driver Found Dead Inside Truck Cabin

Bihar: फोन न उठाने पर जीपीएस से तलाशा ट्रक, केबिन में झांका तो उड़ गए होश; खून से लथपथ मिला शव

Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

शेखपुरा में एनएच-333ए के किनारे खड़े चीनी लदे ट्रक के केबिन से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्टया चाकू से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
bihar Unanswered Calls Lead to Shocking Discovery Missing Driver Found Dead Inside Truck Cabin
ट्रक की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले में एनएच-333ए के किनारे खड़े चीनी लदे एक ट्रक के केबिन से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना शेखपुरा टाउन थाना क्षेत्र के एनएच-333ए की बताई जा रही है। शनिवार की सुबह पूजा करने जा रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर पड़ी। ट्रक में किसी तरह की हलचल नहीं दिखाई देने पर लोगों ने ट्रक के पास जाकर जांच की। इसी दौरान ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चीनी कारोबारी ने बताई पूरी घटना
घटना को लेकर शेखपुरा के चीनी कारोबारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से चीनी लादकर शेखपुरा के लिए चला था। सुबह जब उन्होंने ट्रक के चालक को लगातार फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट मालिक संजय ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। ट्रांसपोर्ट मालिक ने जीपीएस लोकेशन देखकर बताया कि ट्रक शेखपुरा बाईपास स्थित लाइन होटल के पास खड़ा है। इसके बाद अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक के दोनों तरफ के दरवाजों को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब उन्होंने ट्रक के बाईं तरफ के टायर पर चढ़कर केबिन के अंदर देखा तो वहां खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव मुंह के बल केबिन में गिरा हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ट्रक का चालक है या खलासी। पुलिस शव की पहचान कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एनएच-333ए जिले का व्यस्ततम मार्ग है और इस सड़क पर अलग-अलग शिफ्ट में पुलिस की पेट्रोलिंग भी होती रहती है। इसके बावजूद सड़क किनारे खड़े ट्रक में इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि व्यस्त सड़क पर खड़े ट्रक में हत्या जैसी वारदात हो सकती है, तो यह निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।


ये भी पढ़ें-   'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति

एएसपी ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
घटना की सूचना मिलने के बाद शेखपुरा के एसपी डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि एक ट्रक के अंदर चालक का शव पाया गया है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चाकू से वार किए जाने के कारण उसकी मौत हुई है। एएसपी ने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed