फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sheikhpura-woman-hanging-dead-body-identified-after-family-dispute

बिहार न्यूज: शेखपुरा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान

Thu, 01 Oct 2026 06:06 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी पुल के पास पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव बरबीघा के रमजानपुर निवासी गायत्री देवी का निकला। परिजनों के अनुसार, 27 सितंबर को विवाद के बाद वह घर से निकली थीं।

विज्ञापन
sheikhpura-woman-hanging-dead-body-identified-after-family-dispute
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र में टाटी नदी पुल के पास मंगलवार देर शाम पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी गायत्री देवी (65) के रूप में हुई है। उनके पति का नाम रामाशीष रविदास बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम टाटी नदी पुल के समीप एक सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकता महिला का शव मिला था। सूचना मिलते ही हथियावां थानाध्यक्ष वैभव कुमार, डीएसपी ज्योति कुमारी समेत पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थीं। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि परिजन गायत्री देवी की तलाश कर रहे थे और इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा था। इसी दौरान एक पत्रकार के माध्यम से अज्ञात महिला के शव की तस्वीर परिजनों तक पहुंची। तस्वीर देखकर परिजनों ने शव की पहचान गायत्री देवी के रूप में की।

मृतका के पुत्र के अनुसार, 27 सितंबर को घर में विवाद होने के बाद गायत्री देवी घर से निकल गई थीं। इसके बाद से परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि गायत्री देवी पहले से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

पहचान की पुष्टि होने के बाद परिजन हथियावां थानाध्यक्ष वैभव कुमार की मदद से सदर अस्पताल पहुंचे और शव प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed