सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three Police Trainees Collapse During 16-km Run in Munger, Admitted to Sadar Hospital; SP Visits Hospital

Bihar: 1600 मीटर दौड़ बनी मुसीबत! पुलिस लाइन में तीन प्रशिक्षु सिपाही बेहोश, अस्पताल पहुंच एसपी ने जाना हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger: मुंगेर के शास्त्री नगर पुलिस लाइन में बिहार पुलिस के नवचयनित सिपाहियों के प्रशिक्षण के दौरान 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद तीन प्रशिक्षु सिपाही भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सैयद इमरान मसूद भी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।

Three Police Trainees Collapse During 16-km Run in Munger, Admitted to Sadar Hospital; SP Visits Hospital
मुंगेर सदर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के शास्त्री नगर पुलिस लाइन में चल रहे बिहार पुलिस के नवचयनित सिपाहियों के प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को 1600 मीटर लंबी दौड़ में हिस्सा लेने वाले तीन प्रशिक्षु सिपाहियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दौड़ पूरी करने के बाद पुलिस लाइन मैदान के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही भीषण गर्मी और अत्यधिक शारीरिक थकान के कारण तीनों बेहोश होकर गिर पड़े।



बेहोश होते अस्पताल पहुंचाए गए प्रशिक्षु
घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा तीनों प्रशिक्षुओं को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की तत्परता से टला बड़ा खतरा
सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ समय तक तीनों प्रशिक्षु अचेत अवस्था में रहे, लेकिन समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने लगा।
विज्ञापन


एसपी खुद पहुंचे अस्पताल, स्वास्थ्य का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती प्रशिक्षु सिपाहियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

'अब सामान्य है तीनों की हालत'
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों प्रशिक्षु सिपाहियों की हालत अब सामान्य है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक; रौशन आनंद को जमानत नहीं मिली

डिहाइड्रेशन और गर्मी बनी तबीयत बिगड़ने की वजह
वहीं चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी, लंबी दूरी की दौड़ और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण प्रशिक्षु सिपाहियों की तबीयत बिगड़ी थी। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed