फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Man Shoots Brother-in-Law with Friend's Help Over Marital Dispute Condition Critical

Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 08:07 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 08:07 AM IST
सार

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घूमाने के बहाने साले को ले जाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Man Shoots Brother-in-Law with Friend's Help Over Marital Dispute Condition Critical
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। बरियारपुर-हवेली खड़गपुर एनएच-333बी स्थित योगिनी स्थान के पास एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही साले को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी सैनिक कुमार यादव के रूप में हुई है। उनके पिता विनोद यादव मणिपुर पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पत्नी के मायके में रहने को लेकर था विवाद
परिजनों के अनुसार, विनोद यादव ने अपनी मूक-बधिर पुत्री की शादी कुछ वर्ष पहले खगड़िया निवासी दिलखुश लाल यादव से की थी। दिलखुश पेशे से ट्रक चालक है और दंपति के दो बच्चे हैं। बताया गया कि पारिवारिक और आर्थिक कारणों से महिला अक्सर अपने मायके आ जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूमने के बहाने बुलाया, फिर दोस्त से चलवाई गोली
आरोप है कि शनिवार शाम दिलखुश यादव अपने दोस्त राजा के साथ बाइक से ससुराल पहुंचा। उसने सैनिक कुमार को घूमने के बहाने अपने साथ ले लिया। योगिनी स्थान के समीप पहुंचने पर उसके दोस्त ने कथित तौर पर सैनिक कुमार के सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सैनिक कुमार ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: पटना, गया समेत इन 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मानूसन सक्रिय हो गया; पढ़िए पूरी खबर

मां ने दामाद और उसके दोस्त पर लगाया आरोप
घायल युवक की मां ने अपने दामाद दिलखुश यादव और उसके साथी राजा पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार, शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसआई पूजा कुमारी और कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सनी चप्पल, रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।

शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जबकि घायल युवक का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed