फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vegetable Seller Dies of Heart Attack Funeral Procession with DJ Drums and Gulal Draws Crowd

Bihar: अबीर-गुलाल और नाच-गाने के बीच निकली सब्जी विक्रेता की अंतिम यात्रा, देखने उमड़ी भारी भीड़

Tue, 07 Jul 2026 10:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 10:02 PM IST
सार

मुंगेर जिले के रहने वाले सब्जी विक्रेता वीडियो मंडल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और नाच-गाने के साथ निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जानिए क्यों किया गया ऐसा।

विज्ञापन
Vegetable Seller Dies of Heart Attack Funeral Procession with DJ Drums and Gulal Draws Crowd
डीजे के साथ निकाली गई शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चंद्र टोला निवासी 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता वीडियो मंडल की रविवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और नाच-गाने के बीच निकाली गई, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रास्ते भर बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा को देखने के लिए जुटे और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


आंधी-बारिश के बाद बिगड़ी थी तबीयत
परिजनों के अनुसार, वीडियो मंडल लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। रविवार रात आंधी और बारिश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन काला पत्थर के समीप रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सब्जी बेचकर चलाते थे परिवार, पीछे छोड़ गए पत्नी और बेटी
वीडियो मंडल पेशे से सब्जी विक्रेता थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और करीब 20 वर्षीय एक बेटी है। ग्रामीणों का कहना है कि घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। ऐसे में उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे, ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ दी अंतिम विदाई
मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शव वाहन के आगे डीजे बज रहा था और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। कई लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी। लाल दरवाजा सहित विभिन्न इलाकों से गुजरने के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीर भी रुककर इस अनोखी अंतिम यात्रा को देखते रहे।


यह भी पढ़ें: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?

मिलनसार स्वभाव के कारण उमड़ा जनसैलाब
ग्रामीण अजय मंडल और सुलों मंडल ने बताया कि वीडियो मंडल बेहद मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनके अच्छे व्यवहार के कारण गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed