फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of Bar Dancers After RJD Leader Condolence Meeting Goes Viral Police Launch Probe

Munger: मुंगेर में राजद नेता के श्रद्धांजलि सभा के बाद बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव में श्रद्धांजलि सभा और श्राद्ध कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर नर्तकियों का डांस और लोगों के पैसे उड़ाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Video of Bar Dancers After RJD Leader Condolence Meeting Goes Viral Police Launch Probe
राजद नेता के श्रद्धांजलि सभा के बाद डांस करती बार बालाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Munger News: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा एवं श्राद्ध कार्यक्रम के बाद बार बालाओं के डांस का एक वीडियो पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच के पीछे लगे बैनर पर 'श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम' लिखा दिखाई दे रहा है, जबकि मंच पर बार बालाएं डीजे की धुन पर नृत्य करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


पूर्व राजद नेता के श्राद्ध कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 6 जुलाई का बताया जा रहा है और यह हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी एवं राजद के हवेली खड़गपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की 25 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के बाद ऑर्केस्ट्रा, डांस और पैसे उड़ाने का दावा
बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज समाप्त होने के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 4 से 5 नर्तकियों को बुलाया गया था। वायरल वीडियो में डीजे पर बज रहे अश्लील गीतों पर नृत्य होता दिखाई दे रहा है। साथ ही कुछ लोग मंच पर चढ़कर नर्तकियों के साथ नाचते और उन पर पैसे उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद इस तरह के आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं और इसे शोक सभा की मर्यादा के विपरीत बता रहे हैं।


यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

'जांच के बाद होगी कार्रवाई'
इस संबंध में हवेली खड़गपुर के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed