सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Killed After Being Hit by Train While Crossing Track, RPF Probes Incident

Bihar: पटरी पार करना पड़ा भारी! मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत; परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुंगेर जिले के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लहिया गुमटी के समीप रेल पटरी पार करने के दौरान 45 वर्षीय कारी देवी मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

Woman Killed After Being Hit by Train While Crossing Track, RPF Probes Incident
घटनास्थल पर जांच करतेआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के जमालपुर-किऊल रेलखंड के अंतर्गत लहिया गुमटी के समीप रेल पटरी पार करने के दौरान एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।



पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला
मृतका की पहचान कारी देवी (45) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर से किऊल की ओर जा रही मालगाड़ी संख्या 27372 लहिया गुमटी के पास पोल संख्या 372/33 से 372/35 के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान कारी देवी रेल पटरी पार कर रही थीं। बताया जाता है कि वह गोविंदपुर से महरना की ओर जा रही थीं। पटरी पार करने के क्रम में वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों को जब हादसे की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति का नाम मन्नू चौधरी बताया गया है। परिजनों के अनुसार, कारी देवी की शादी फुलका गांव में हुई थी। परिवार के अधिकांश सदस्य जमीन बेचकर उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। मृतका की बहन रेखा देवी और पति मन्नू चौधरी ने बताया कि उनकी मां संतोषी देवी घोषी बगीचा की निवासी हैं और कारी देवी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन


आरपीएफ ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम से किया इनकार
मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। आरपीएफ इंस्पेक्टर जे.आर. मीणा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: जिसे चाहा... उसी ने ले ली जिंदगी, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस मां; मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed