फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Degree colleges will be built in every block of Bihar Said Deputy Cm Samrat Choudhary in Bettiah

Bihar: 'बिहार के हर प्रखंड में बनेगा डिग्री कॉलेज, बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा'; सम्राट चौधरी

Fri, 16 Jan 2026 08:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 16 Jan 2026 08:17 PM IST
सार

Bihar: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। शिक्षा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bihar: Degree colleges will be built in every block of Bihar Said Deputy Cm Samrat Choudhary in Bettiah
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया दौरे पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। जिन प्रखंडों में अभी तक कॉलेज नहीं हैं, वहां बच्चों और खासकर बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को पास-पास उच्च शिक्षा मिल सके।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझते रहे हैं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाते रहे हैं। न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक, इन यात्राओं से सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और गांव-गांव में स्कूल बनना संभव हुआ।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार में लगभग 500 पीएम स्कूल खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास और बेहतर सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा, "जब बेटियां पढ़ेंगी तभी बिहार आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिजली बनाने के लिए 60 लोग सम्मानित; कैसे हासिल की यह उपलब्धि, पढ़ें यह खबर

समृद्धि यात्रा के पहले दिन, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री बेतिया के रमना मैदान पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना-बेतिया फोरलेन सड़क बन चुकी है और अब एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी चल रहा है, जिससे यात्रा और आसान होगी।

उन्होंने बताया कि बेतिया के पास वाल्मीकिनगर में 60 करोड़ रुपये की लागत से भगवान लवकुश स्मारक बनाया गया है। वहीं, पड़ोसी जिले सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर भी बन रहा है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र का धार्मिक और पर्यटन महत्व बढ़ेगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरी देने का लक्ष्य रखती है। इसके लिए राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि बिहार हर युवा को अपने ही राज्य में रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed