फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Raghopur 13 innocents death DM baction Raghaur CO removed Patepur CO given additional charge

वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए; पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

Fri, 16 Oct 2026 09:53 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार को हटाकर जिला जन शिकायत कोषांग में प्रतिनियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Vaishali Raghopur 13 innocents death DM baction Raghaur CO removed Patepur CO given additional charge
जिला अधिकारी वर्षा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अंचल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश था। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। उन्होंने राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार को उनके पद से हटाकर जिला जन शिकायत कोषांग, वैशाली में प्रतिनियुक्त कर दिया है। वहीं, पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

पातेपुर के सीओ प्रभात को मिला राघोपुर का प्रभार

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात को उनके वर्तमान कार्यों के साथ राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें तत्काल राघोपुर अंचल का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, अंचल से जुड़े सभी लंबित कार्यों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें आपदा प्रबंधन और जनशिकायत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी शामिल है।

विज्ञापन

जिला जन शिकायत कोषांग भेजे गए दीपक कुमार

वहीं, राघोपुर के अधिसूचित अंचल अधिकारी दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला जन शिकायत कोषांग, वैशाली में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नाव हादसे के बाद हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई को इलाके में ग्रामीणों के आक्रोश और मामले की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाव हादसे के बाद क्यों उठी सीओ को हटाने की मांग?

रामपुर श्यामचंद गांव में 13 बच्चों की मौत के बाद से ही राघोपुर दियारा क्षेत्र में लोगों के बीच भारी नाराजगी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। उनका कहना था कि दियारा क्षेत्र में न तो सरकारी नाव की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार मांग उठाने के बावजूद अंचल कार्यालय की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसे के दिन से ही ग्रामीण राघोपुर के अंचल अधिकारी को हटाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि समय पर नावों का निबंधन कराया जाता, लाइफ जैकेट की व्यवस्था होती और सरकारी नाव का संचालन किया जाता, तो शायद 13 मासूम बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों के इसी आक्रोश और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक फेरबदल किया है।

प्रशासन ने जांच के दिए आदेश, नाव मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी

इस बीच, जिला प्रशासन ने नाव हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और सुरक्षा उपकरणों की कमी को हादसे की संभावित वजहों में शामिल माना जा रहा है। मामले में नाव मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed