{"_id":"69722ebb6514afe4850f0fb8","slug":"muzaffarpur-bihar-news-student-groups-clashed-with-each-other-in-brabu-hostel-ahead-of-saraswati-puja-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3870304-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरस्वती पूजा से पहले बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों के छात्र भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरस्वती पूजा से पहले बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों के छात्र भिड़े, तीन घायल
Thu, 22 Jan 2026 09:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:16 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा से पहले बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पीजी थ्री और ठक्कर बप्पा छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। चंदा और आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में दो से तीन छात्र घायल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
दो छात्रावास के छात्र आपस में भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा से पहले बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों के छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीजी थ्री और ठक्कर बप्पा छात्रावास के छात्रों के बीच हुए इस टकराव में दो से तीन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विश्वविद्यालय परिसर में दहशत का माहौल
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना और काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मौके पर कैंप किया जा रहा है।
चंदे को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर दोनों छात्रावासों के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके अलावा आपसी वर्चस्व और पुरानी रंजिश को भी मारपीट का कारण बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और हाथ-पैर चलाए।
विज्ञापन
छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील
घटना की गंभीरता को देखते हुए टाउन एसडीपीओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रावासों में जाकर छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: मसौढ़ी से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
खंगाले जा रहे हैं CCTV फुटेज
एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल दोनों छात्रावासों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।