फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :tree suddenly collapsed school assembly students teachers narrowly escaped

बिहार: मुजफ्फरपुर के स्कूल में अचानक गिरा पुराना पेड़, मची अफरातफरी; कई सारी बाइक क्षतिग्रस्त

Wed, 23 Sep 2026 04:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित अजीजपुर हाईस्कूल में बुधवार को प्रार्थना के दौरान वर्षों पुराना विशाल जलेबी का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि छात्र और शिक्षक सुरक्षित रहे। हालांकि, पेड़ के नीचे खड़ी करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हुईं।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :tree suddenly collapsed school assembly students teachers narrowly escaped
स्कूल में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सरैया प्रखंड क्षेत्र के अजीजपुर हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को प्रार्थना के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब वर्षों पुराना एक विशाल जलेबी का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई छात्र या शिक्षक नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पेड़ के नीचे खड़ी स्कूल के शिक्षकों की करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल में प्रार्थना का समय था। सभी छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर प्रार्थना में शामिल थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल परिसर में लगा पुराना जलेबी का पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर और उसे सामने गिरता देख परिसर में मौजूद बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सभी ने तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के परिजन स्कूल परिसर में पहुंच गए। हालांकि, राहत की बात रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई।

घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित कक्षाओं में भेज दिया। इसके बाद स्थानीय मजदूरों और स्कूल कर्मियों की मदद से गिरे हुए पेड़ की डालियों को काटकर परिसर से हटाने का काम शुरू किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और अंदर से खोखला हो चुका था। इसी वजह से वह अचानक गिर गया। घटना में किसी छात्र या शिक्षक के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed