फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young died under suspicious circumstances wife claims someone made him consume something

बिहार: मुजफ्फरपुर में 28 वर्षीय युवक की मौत, जहरीली शराब की आशंका पर पुलिस ने की छापेमारी

Sun, 25 Oct 2026 02:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर बंगरा गांव में मो. शमशाद (28) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों ने जहरीली शराब की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया।

 

विज्ञापन
young died under suspicious circumstances wife claims someone made him consume something
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर बंगरा गांव में शनिवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी मो. शमशाद (28) के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद गांव में जहरीली शराब पीने से जान जाने की चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जहरीली शराब की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन न तो शराब बरामद हुई और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृतक की पत्नी ने आशंका जताई कि किसी ने उसके पति को कुछ पिला दिया था। उसके अनुसार, शमशाद के घर लौटने के बाद उसका शव दरवाजे पर मिला। पत्नी ने बताया कि उसका पति पहले से ही शराब पीने का आदी था। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा है और पत्नी फिलहाल गर्भवती है।

विज्ञापन

वहीं, कुछ ग्रामीणों ने शमशाद की मौत को जहरीली शराब से जोड़ते हुए दावा किया कि गांव में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में जहरीली शराब पीने से दो-तीन लोगों की मौत हुई है। इस संबंध में पहले भी स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी। हालांकि, ग्रामीणों के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिलने पर मनियारी थाने की पुलिस टीम गांव पहुंची। जहरीली शराब की आशंका को देखते हुए जांच-पड़ताल और छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

इस मामले में मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह पहले से बीमार था और शनिवार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव घर के दरवाजे के पास रखा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन भी नहीं मिला है। फिलहाल जहरीली शराब से मौत होने की चर्चा की पुष्टि नहीं हुई है। युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed