मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का जुनून: 1,100 फीट तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, गूंजे 'जय हिंद' के नारे
मुजफ्फरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने 1,100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिले के युवाओं ने 1,100 फीट लंबी तिरंगा झंडा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अनोखी तिरंगा यात्रा और शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे और देशभक्ति की धुन पर निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवाओं के जोश और देशभक्ति के जज्बे को देखकर लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। अलग-अलग अंदाज में युवाओं ने देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट रोड से 1,100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने तिरंगे को थाम रखा था। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए युवा आगे बढ़े। मुजफ्फरपुर शहर से निकली यह अनोखी शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। अखाड़ाघाट रोड से होते हुए यह शोभायात्रा सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट रोड, छाता बाजार, बाबा गरीबनाथ मंदिर, पुरानी बाजार चौक, साहू रोड, छोटी कल्याणी चौक, मोतीझील और कंपनी बाग होते हुए वापस रामगढ़ चौक पहुंचेगी।
तिरंगा झंडा यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा आकाश कुमार सहनी ने बताया कि वे बीते एक दशक से इस तरह की अनोखी शोभायात्रा निकाल रहे हैं। इसका मकसद युवाओं और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस बार 1,100 फीट लंबा तिरंगा निकाला गया है। इसका उद्देश्य देश और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है और इसी दिशा में वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल
मुजफ्फरपुर परिवार की ओर से भी विशेष झांकी निकाली गई, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया। आयोजकों ने संदेश दिया कि देश में सिर्फ देशवासी हैं न हिंदू, न मुस्लिम, न सिख, न ईसाई, सभी भारतीय हैं।

तिरंगा झंडा यात्रा

तिरंगा झंडा यात्रा

तिरंगा झंडा यात्रा