Bihar: भागवत कथा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठियां; रोहतास में धार्मिक आयोजन बना रणक्षेत्र
रोहतास के नारायणपुर गांव में भागवत कथा के दौरान आरती के समय विवाद बढ़ने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। घटना के सात दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भागवत कथा के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के सात दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की बताई जा रही है।
धार्मिक आयोजन स्थल बना रणक्षेत्र
पढ़ें: घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कर दी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां
वीडियो वायरल, हथियार लहराते दिखे लोग
घटना से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग खुलेआम मारपीट करते और हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।