सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   only child died due to drowning in river rohtas bihar police investigation after incident

Bihar News: एकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, रो-रोकर मां-बाप बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: रोहतास जिले में धनसोत नदी में डूबने से 28 वर्षीय युवक पप्पू तिवारी की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। ग्रामीणों ने तलाश के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

only child died due to drowning in river rohtas bihar police investigation after incident
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के उभांव गांव निवासी पप्पू तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Trending Videos


भैंस चराने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पप्पू तिवारी इन दिनों छोटकी चेनारी गांव स्थित अपने मौसी के घर रह रहा था। सोमवार दोपहर वह भैंस चराने के लिए धनसोत नदी की ओर गया था। इसी दौरान किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी में था शव
जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला।


ये भी पढ़ें: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ बारात का जश्न, रास्ता देने के विवाद में महिलाओं से मारपीट

बेटे की मौत से टूटा परिवार

शव मिलने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे के खोने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed