सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Threat to Bomb Purnea Civil Court Panic Ensues Upon Receipt of Email Premises Turned into Fortress

Bihar News: पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; छावनी में तब्दील हुआ परिसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Purnea News: पूर्णिया सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उसके बाद सुरक्षा बलों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और साइबर सेल धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Bihar News: Threat to Bomb Purnea Civil Court Panic Ensues Upon Receipt of Email Premises Turned into Fortress
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा घेरे में पूर्णिया सिविल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर आए इस धमकी भरे संदेश ने पुलिस और जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

Trending Videos


धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया। मौके पर डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता और मेटल डिटेक्टर के साथ विशेषज्ञ टीमों ने मोर्चा संभाला। टीम ने कोर्ट के मुख्य भवन, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, पार्किंग एरिया और सभी प्रवेश द्वारों की घंटों तक बारीकी से तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चप्पे-चप्पे की सघन जांच के बावजूद अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिसे शुरुआती तौर पर राहत की बात माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया गया है। सभी मुख्य द्वारों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अब मेटल डिटेक्टर से गहन जांच और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। अधिवक्ता संघ के गेट पर भी विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है और आज के लिए अनावश्यक क्लाइंट्स व बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। कोर्ट गेट पर एक आधिकारिक नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसमें अधिवक्ताओं और कर्मियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

पढ़ें- सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक

इधर, पुलिस की साइबर सेल टीम उस धमकी भरे ईमेल के लोकेशन की तकनीकी जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद वकीलों और कोर्ट कर्मियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। अधिवक्ता संघ ने कोर्ट परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की मांग उठाई है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed