सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Heartbreaking Tragedy: Mother and Son Electrocuted to Death While Picking Vegetables; Declared Dead

Bihar News: खेत में भिंडी तोड़ने गई मां को बचाने दौड़ा बेटा, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर के मदरौनी गांव में खेत में भिंडी तोड़ने गई महिला की बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ा बेटा भी करंट की जद में आ गया और दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

Heartbreaking Tragedy: Mother and Son Electrocuted to Death While Picking Vegetables; Declared Dead
मृतक बेटे का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

बिजली विभाग की लापरवाही और घरेलू स्तर पर असुरक्षित तरीके से खींचे गए तार किस तरह एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ सकते हैं, इसका हृदयविदारक उदाहरण बुधवार को सामने आया। खेत में भिंडी तोड़ने गई मां को करंट की चपेट में आता देख उसे बचाने दौड़ा बेटा भी काल के गाल में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।

यह घटना भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव की है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) पूर्णिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुन्दरम सिंह के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतका के दामाद अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार को सरिता देवी घर के बाहर स्थित खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। खेत के ऊपर बांस के सहारे बिजली का एक नंगा तार गुजरा हुआ था। अचानक तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। भिंडी तोड़ने के दौरान सरिता देवी का संपर्क उस तार से हो गया और वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगीं।

विज्ञापन
Trending Videos

हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गया
मां को बचाने के लिए उनका बेटा सुन्दरम सिंह तुरंत दौड़ा, लेकिन सुरक्षा के किसी साधन के अभाव में वह भी उसी हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।


इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed