{"_id":"6a2569a2cf745537a000b6df","slug":"kishanganj-maulana-tausif-raza-murder-case-bareilly-police-arrested-accused-pankaj-lodha-after-two-months-cctv-footage-revealed-the-mystery-purnea-news-c-1-1-noi1448-4368521-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: किशनगंज के मौलाना हत्याकांड में गिरफ्तारी, बरेली पुलिस के हाथ लगा आरोपी: CCTV फुटेज से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: किशनगंज के मौलाना हत्याकांड में गिरफ्तारी, बरेली पुलिस के हाथ लगा आरोपी: CCTV फुटेज से खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार
किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज लोधा को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बरेली पुलिस को दो महीने बीत जाने के बाद बड़ी सफलता मिली है। ट्रेन में सफर के दौरान हुई मारपीट के बाद संदिग्ध हालात में मृत मिले मौलाना के आरोपी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुरादाबाद निवासी पंकज लोधा के रूप में हुई है।
गौरतलब हो कि 26 अप्रैल को मौलाना तौसीफ रजा बरेली में आयोजित 'उर्स ए ताजुश्शरिया' में शामिल होने के बाद ट्रेन के जनरल कोच से किशनगंज लौट रहे थे। 26 अप्रैल की रात उन्हें किशनगंज पहुंचना था, लेकिन 27 अप्रैल की सुबह उनका शव बरेली में ही रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। शुरू में बरेली पुलिस ने इसे हादसा बताया था।
मृतक की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के भोगडावर पंचायत निवासी 30 वर्षीय मौलाना तौसीफ रजा मजहरी के रूप में हुई थी। मौलाना गोरखपुर में इमामत करते थे और इससे पहले सीवान के एक मदरसे में शिक्षक भी रह चुके थे।
विज्ञापन
फोन पर मारपीट का जिक्र
इस मामले में रविवार को राजद नेता मास्टर मुजाहिद आलम ने बताया कि 26 अप्रैल को ट्रेन में मौलाना के साथ मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी खुद मौलाना ने अपनी पत्नी तबस्सुम को फोन पर दी थी। उन्होंने फोन पर मारपीट का जिक्र किया था।
ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?
पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी
मुजाहिद आलम के मुताबिक 4 मई को मृतक की पत्नी तबस्सुम ने बरेली जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो ट्रेन के कोच S9 और S8 में पंकज लोधा द्वारा मौलाना तौसीफ रजा के साथ मारपीट की पुष्टि हुई। फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। मुजाहिद आलम ने आरोपी पंकज लोधा को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। बरेली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की मंशा और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दो महीने तक चली गुत्थी सुलझने के बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी है। किशनगंज में भी इस गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस कार्रवाई को सराहा है।

Trending Videos