{"_id":"6a2d293979640631a70af2ce","slug":"mob-attacks-police-team-during-arrest-operation-in-araria-five-cops-injured-purnea-news-c-1-1-noi1479-4389401-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खाकी पर भारी पड़ी भीड़! छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने पीटा, हिरासत से आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खाकी पर भारी पड़ी भीड़! छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने पीटा, हिरासत से आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
अररिया के फारबिसगंज में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के दौरान ग्रामीण आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार करा ले गए। मामले में 17 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर उत्तर पंचायत में एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान बड़ा बवाल हो गया। पुलिस टीम पर हुए हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि ग्रामीण गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार कराने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
2019 से फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 से फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद मोहिद के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामपुर उत्तर पंचायत में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।
विरोध के बीच पुलिस टीम पर हमला
देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई मारपीट और धक्का-मुक्की में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी मोहम्मद मोहिद को छुड़ा लिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों को किया गया रेफर
घटना में घायल सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar: गाड़ी में प्रेशर हॉर्न है तो खैर नहीं, बिहार में गाड़ियां भी होंगी जब्त; परिवहन विभाग का सख्त निर्देश
17 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने के मामले में 17 नामजद तथा लगभग 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार अभियुक्त की दोबारा गिरफ्तारी और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है।