{"_id":"6a1e82f574807bb53b0edb16","slug":"purnia-horror-one-dead-another-critically-injured-after-speeding-pickup-van-rams-bike-in-dhamdaha-purnea-news-c-1-1-noi1375-4349997-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीछे से आई मौत की रफ्तार! पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीछे से आई मौत की रफ्तार! पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Purnia: पूर्णिया के धमदाहा घाट के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश पासवान की मौत हो गई, जबकि दिलीप पासवान गंभीर रूप से घायल हैं और हायर सेंटर में इलाजरत हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से धमदाहा घाट के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने आगे चल रहे बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से तेजी से फरार हो गया।
परिजनों में मातम पसरा
घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। मृतक की पहचान धमदाहा निवासी सुरेश पासवान के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान दिलीप पासवान के रूप में की गई है। दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार (भाई) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी काम से निकले थे
परिजनों के मुताबिक, दिलीप पासवान अपनी मोटरसाइकिल से अपने भाई सुरेश पासवान को किसी जरूरी काम से कहीं छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक धमदाहा घाट के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
Trending Videos
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी और दोनों लहूलुहान घायलों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अंचल अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
जीएमसीएच पहुंचते ही सुरेश को घोषित किया मृत
जीएमसीएच लाते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेश पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलीप पासवान की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक सुरेश पासवान के घर और पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें: रात में स्टेशन के लिए निकला था ई-रिक्शा चालक, सुबह मिली लाश! हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि फरार पिकअप वैन के नंबर का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।