सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Thrashed by Mob Over Alleged Abduction of Class 10 Student Police Detain Suspect Purnia

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा अचानक हुई तो भीड़ ने युवक को बनाया निशाना, सामने आई प्रेम प्रसंग की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में कथित अपहरण के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। हालांकि युवक ने इसे प्रेम प्रसंग बताया है और अपहरण के आरोपों से इनकार किया है।

Youth Thrashed by Mob Over Alleged Abduction of Class 10 Student Police Detain Suspect Purnia
हाथ से चेहरा छिपाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जलसा भवन के पास स्थानीय लोगों और परिजनों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा को भगाने और उसे कमरे में बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई।

Trending Videos


कैसे सामने आया मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा रोज की तरह सुबह अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ लड़कों ने उसे डरा-धमकाकर अपने साथ ले लिया। जब छात्रा काफी देर तक स्कूल नहीं पहुंची, तो उसकी सहेली ने परिजनों को फोन कर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान लड़की का चला पता
जानकारी मिलते ही परिजन छात्रा की तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि जलसा भवन के पास एक कमरे में लड़की को छिपाकर रखा गया है। जब परिजन और स्थानीय लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक ने लड़की को पिछले रास्ते से भगा दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।


लड़की की मां ने लगाए गंभीर आरोप
लड़की की मां ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी को जबरन ले जाया गया था। वहीं, लड़की के भाई ने खुलासा किया कि आरोपी युवक पिछले एक महीने से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। भाई का दावा है कि आरोपी ने पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे परिवार काफी डरा हुआ था। परिजनों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

युवक ने सुनाई अलग कहानी
दूसरी ओर, पकड़े गए युवक की कहानी पूरी तरह अलग है। युवक मूल रूप से पड़ोसी जिले कटिहार का रहने वाला है और पूर्णिया में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस हिरासत में युवक ने बताया कि वह और लड़की पिछले पांच-छह महीनों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक का कहना है कि उस पर लगाए गए अपहरण के सभी आरोप बेबुनियाद हैं और भीड़ ने बिना सच्चाई जाने उसे निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें: नशे में की गई थी मासूम के साथ दरिंदगी, फिर आरोपी ने उतारा था मौत के घाट, गुरुकुल हॉस्टल कांड का खुलासा

पुलिस ने संभाला हालात
हंगामे की सूचना मिलते ही मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित थाने पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और छात्रा का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है, तो पॉक्सो एक्ट या अपहरण की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed