फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RCP Singh says Bihar is not in Nitish's development agenda; He has become OSD to RJD National President

Bihar: RCP सिंह बोले- बिहार नीतीश के विकास के एजेंडा में नहीं; वे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के OSD बन गए हैं

Sun, 03 Sep 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

Bihar Politics: भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू एक सप्ताह में एक दिन दो दिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां जाते रहते हैं। काम से मतलब इनको रह नहीं गया है। बिहार की जो स्थिति खराब है उसे दरकिनार करते हुए रोज ही नीतीश कुमार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
RCP Singh says Bihar is not in Nitish's development agenda; He has become OSD to RJD National President
मुस्तफापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाजपा नेता आरसीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर में रविवार को भाजपा ने अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरपीसी सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी प्रहार किया। इसी बीच सिंह कुछ ऐसा बोल गए कि उस पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया आना तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


‘बिहार उनके विकास के एजेंडा में नहीं है’
मुस्तफापुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए आरपीसी सिंह ने कहा कि जनता दल यू के नेता का क्या काम रह गया है। सरकार उनकी बिहार में है, मुख्यमंत्री उनके हैं। और निकाल रहे हैं कैंडल मार्च कभी पटना में तो कभी नालंदा में। पूरे बिहार में सूखे की स्थिति है। नालंदा जिले में सूखे के कारण कितनी स्थिति खराब है। किस-किस प्रकार से तबाह है और ये सिर्फ और सिर्फ जुलूस निकलवा रहे हैं। ये जुलूस इसलिए निकलवा रहे हैं कि लोग भूल जाएं कि नीतीश बाबू ने क्या रखा है। बिहार कहीं भी उनके विकास के एजेंडा में नहीं है।
विज्ञापन


‘नीतीश रोज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट करते हैं’
नीतीश बाबू एक सप्ताह में एक दिन दो दिन जो राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद के हैं उनके यहां जाते रहते हैं। काम से मतलब इनको रह नहीं गया है। नीतीश बाबू बिहार के मुख्यमंत्री तो हैं ही। साथ ही साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओएसडी भी बन गए हैं। एक तो पहले ही नीतीश कुमार ने जनता के जनादेश के खिलाफ विश्वासघात किया है। बिहार की जो स्थिति खराब है उसे दरकिनार करते हुए रोज नीतीश कुमार बाहर जाते हैं-आते हैं और रोज ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट करते हैं। नीतीश कुमार को बिहार की जनता को बताना चाहिए कि वह कैसे सूखे की समस्या से निपटेंगे। किस प्रकार पानी की समस्या जो आगे होने जा रही है, उससे निपटा जाएगा। इस पर अपने कार्यकर्ताओं को लगाइए। बिहार में जो आप कर रहे हैं, वह बिल्कुल ही ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उनकी पूरी मानसिकता सड़ी हुई है’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर हुए विवाद को लेकर आरसीपी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि जो अभी मुख्यमंत्री हैं, उनके पिता मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यह मुख्यमंत्री हैं, बेटा भी सोचेगा कि मैं भी मुख्यमंत्री बनूं। किस प्रकार का बयान देते हैं लोग। उनकी पूरी मानसिकता सड़ी हुई है और ऐसी सड़ी हुई मानसिकता से किसी प्रदेश का, किसी भी देश का भला नहीं हो सकता।

आरसीपी सिंह की अगुवाई में इन दिनों मुस्तफापुर में प्रखंड दर प्रखंड कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में अस्थावां प्रखंड के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed