सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Red alert in Aurangabad Rohtas chances of rain in Magadha Mithila Kosi Seemanchal districts weather forecast

Bihar: औरंगाबाद-रोहतास में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिलों में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 29 Apr 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 

Red alert in Aurangabad Rohtas chances of rain in Magadha Mithila Kosi Seemanchal districts  weather forecast
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में लोग गर्मी से परेशान हैं। वहीं मगध, मिथिला, कोसी और सीमांचल के जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा और अरवल में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे बारिश, वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। औरंगाबाद और रोहतास में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

Trending Videos


इधर, मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। बाकी पूरे बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितनी गर्मी पड़ी?
गर्मी का असर अब भी बरकरार है। राज्य का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 22.0 डिग्री सेल्सियस से 28.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस अररिया में दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर बना रहा। हवा की रफ्तार में भी हल्की तेजी देखने को मिली। मधुबनी और पटना जिलों में अधिकतम हवा की गति 33 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
Bihar News: साइबर प्रहार 3.0 के जरिए 5036 म्यूल अकाउंट की पहचान, 22 बैंक के अधिकारी बिहार पुलिस के रडार पर

कहां-कितनी बारिश हुई?
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बारसोई में सबसे अधिक 28.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अररिया में 23.8 मिमी, फॉरबिसगंज में 19.2 मिमी, बलरामपुर में 15.0 मिमी और जलालगढ़ में 12.0 मिमी बारिश हुई। जयनगर, ठाकुरगंज, अमौर, सुपौल और लदनिया समेत अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

तीन डिग्री तक गिरावट के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान के अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट से मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है, हालांकि गर्मी का असर पूरी तरह खत्म होने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed