सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man shot head in land dispute in Gopalganj Bihar his condition is critical

Bihar: सोते हुए युवक के सिर में मारी गोली! जमीन विवाद में जान पर आफत, परिवार ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर संतोष कुमार नामक युवक को देर रात घर के बाहर सोते समय सिर में गोली मार दी गई। परिजनों ने इस हमले के पीछे पाटीदारों की पुरानी रंजिश को वजह बताया है। 

young man shot head in land dispute in Gopalganj Bihar his condition is critical
अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। घटना मीरगंज थाना अंतर्गत जिगना तोताराम टोला की है। घायल युवक की पहचान जंग बहादुर यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार का अपने ही पाटीदारों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद इतना गंभीर है कि मामला वर्तमान में न्यायालय में भी लंबित है। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश और कोर्ट केस के कारण संतोष को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात सोते समय किया हमला
परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उस पर हमला कर दिया और सीधे सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब तक बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। संतोष खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल में जीवन-मौत की जंग
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल संतोष को मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल संतोष कुमार की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

परिजनों ने पाटीदारों पर लगाया आरोप
घायल के बड़े भाई राम किशोर यादव ने इस हमले के पीछे स्पष्ट रूप से अपने पाटीदारों का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी और इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत संतोष की हत्या करने की नियत से गोली मारी है।

ये भी पढ़ें: मैट्रिक में कम नंबर या कुछ और? घर से लापता हुई किशोरी का कुछ घंटों बाद तालाब में मिली लाश, रहस्य गहराया

पुलिस ने शरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली है और एक टीम मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed