{"_id":"6a376de13dbad993200195fc","slug":"bihar-body-of-missing-youth-recovered-with-injury-marks-family-suspects-foul-play-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार
सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद में शुक्रवार से लापता 23 वर्षीय बाबू हसन का शव एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मौके पर एकत्रित हुए लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद मुहल्ले में शुक्रवार से लापता एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शनिवार की देर रात मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने स्मैक के नशे में हुए आपसी विवाद के बाद उसके सहयोगियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान खुरमाबाद तकिया निवासी अहमद अली के 23 वर्षीय पुत्र बाबू हसन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बाबू हसन शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब उसका मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि खुरमाबाद मुहल्ले के एक एकांत मकान के कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है।
संदिग्थ स्थिति में मिला शव
सूचना के बाद जब परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर बाबू हसन का शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के कई निशान मौजूद थे। इसके बाद तत्काल डायल 112 और मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खुलेआम हो रही थी स्मैक की बिक्री
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुरमाबाद क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम स्मैक की बिक्री होती रही है। क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के आवास और थाना के नजदीक होने के बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी है। लोगों का दावा है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वहां अक्सर नशा करने वालों का जमावड़ा लगता था। हालांकि भय के कारण आसपास के लोग इसकी शिकायत करने से कतराते रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान
मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम, गश्ती पदाधिकारी और डायल 112 के जवानों के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। प्रथम दृष्टया स्थानीय लोगों द्वारा स्मैक के नशे में हुए विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि हत्या हुई है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं युवक की मौत को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।