सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   brother's body arrived home before his sister's wedding road accident destroyed family's happiness in Saran

Bihar: बहन की शादी से पहले घर पहुंची भाई की लाश, सड़क हादसे ने उजाड़ दी परिवार की सारी खुशियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे 21 वर्षीय युवक पवन कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद घर में बहन की शादी थी, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

brother's body arrived home before his sister's wedding road accident destroyed family's happiness in Saran
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक परिवार को मातम में बदल दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे घर में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिवार के युवा सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पहुंची। घटना स्टेट हाईवे-73 के मुख्य मार्ग स्थित सोनहो के समीप भारत पेट्रोल पंप के नजदीक देर रात की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मढ़ौरा नगर क्षेत्र के तकीना वार्ड संख्या-02 निवासी अनिल कुमार सिंह के 21 वर्षीय पुत्र पवन के रूप में हुई है।

Trending Videos


दो दिन बाद होनी थी बहन की शादी
परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद यानी 12 मई को पवन की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही परिवार का जवान बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। दो भाइयों में छोटा पवन पढ़ाई में काफी मेधावी था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पवन गांव के ही एक तिलक समारोह में शामिल होने सोनहो के शोभे परसा गांव गया हुआ था। समारोह से लौटने के दौरान उसके साथ बाइक पर उसके चाचा और गांव का एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे। देर रात घर लौटते समय वे अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरलाही गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, लेकिन वहां तेल नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ गए।

सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर
इसी दौरान पवन के चाचा ने लघुशंका के लिए बाइक रोकने को कहा। पवन सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उस पर बैठा रहा, जबकि साथ में मौजूद दोनों लोग कुछ दूरी पर चले गए। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर बैठे पवन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी दम
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के भाजपा विधायक, समर्थकों संग युवक के घर पहुंचे; जमकर हुआ बवाल

गांव पहुंचते ही पसरा मातम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। जिस घर में बहन की शादी की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed