सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan-Patna New Train Project Delayed Commuters Left Disappointed

Bihar News: सीवान-पटना नई ट्रेन का सपना फिर अधूरा, लाखों यात्रियों को नहीं मिली राहत; बढ़ी नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

सीवान-एकमा-छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र-पटना रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग एक बार फिर अधूरी रह गई। छपरा जंक्शन में आयोजित कार्यक्रम से यात्रियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

Siwan-Patna New Train Project Delayed Commuters Left Disappointed
छपरा जंक्शन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री और रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों की बहुप्रतीक्षित सीवान-एकमा-छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र-पटना रेल सेवा की मांग एक बार फिर अधूरी रह गई। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि छपरा जंक्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को लेकर कोई घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं होने से यात्रियों में निराशा और नाराजगी देखी जा रही है।


दरअसल, सीवान, एकमा, छपरा और दिघवारा क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और अन्य यात्री पटना आते-जाते हैं। इसके बावजूद इस रूट पर सीधी और पर्याप्त ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को या तो दूसरी ट्रेनों में सफर करना पड़ता है या फिर सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सफर करने वालों को होती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवान से पटना के बीच नियमित नई ट्रेन या एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का मानना है कि नई ट्रेन सेवा शुरू होने से राजधानी पटना तक पहुंच आसान होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग, फिर भी नहीं हुई घोषणा
जानकारी के अनुसार, सारण से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी तथा महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखा था।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बुकिंग के बहाने बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शोर मचाने पर बचीं दो बहनें

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान नई ट्रेन सेवा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इससे क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।

रेलवे से जल्द निर्णय की मांग
स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे को नई ट्रेन सेवा शुरू करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका मानना है कि सीवान–पटना रेल सेवा शुरू होने से उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed