सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan gangpur village high tension wire father in law son in law death

Bihar News: हाई टेंशन तार की चपेट में ससुर-दामाद की मौत, गांव में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सीवान जिले के गंगपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजकुमार बिन और उनके ससुर राम अयोध्या प्रसाद हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मृत हो गए।

siwan gangpur village high tension wire father in law son in law death
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।
Trending Videos


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव निवासी राजकुमार बिन और सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कुमान छपरा गांव निवासी राम अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई। राम अयोध्या प्रसाद, राजकुमार बिन के ससुर थे और पेशे से राजमिस्त्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, गंगपुर गांव में राजकुमार बिन के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी काम में सहयोग करने उनके ससुर राम अयोध्या प्रसाद भी पहुंचे। निर्माण कार्य के दौरान घर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में पहले राम अयोध्या प्रसाद आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में राजकुमार बिन भी तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार हमेशा खतरा पैदा करते हैं और यह सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में हाई टेंशन तारों के सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed