सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Preparations underway to revive 120 year old Madhaura Bihar sugar mill inspected by investors from Tamil Nadu

Bihar: 120 साल पुरानी मढ़ौरा चीनी मिल को फिर से जिंदा करने की तैयारी, तमिलनाडु के निवेशकों ने किया निरीक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 15 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले की ऐतिहासिक मढ़ौरा चीनी मिल को पुनः चालू करने की दिशा में राज्य सरकार की पहल तेज हो गई है। तमिलनाडु के निवेशकों ने मिल का निरीक्षण कर आधारभूत संरचना और गन्ना उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया।

Preparations underway to revive 120 year old Madhaura Bihar sugar mill inspected by investors from Tamil Nadu
तमिलनाडु से आई टीम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सारण जिले में वर्षों से बंद पड़ी मढ़ौरा चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में राज्य सरकार की पहल अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के निवेशकों ने रविवार को मढ़ौरा स्थित बंद चीनी मिल का निरीक्षण किया और वहां की आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिल परिसर की वर्तमान स्थिति का आकलन किया और क्षेत्र के गन्ना किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और गन्ना उत्पादन से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

Trending Videos


सात निश्चय-3 के तहत सरकार की पहल
राज्य सरकार ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में गन्ना उद्योग विभाग सक्रिय होकर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के निवेशकों का दौरा
बताया गया कि तमिलनाडु के एसएनजे ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. जयमुरुगन, अध्यक्ष सेल्वा कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण और ग्रुप ऑडिटर बिमलेंद्र मिश्रा ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मढ़ौरा चीनी मिल का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर किसानों से मुलाकात की और खेतों में गन्ना फसल की स्थिति का भी अवलोकन किया।

देश की पहली चीनी मिलों में शामिल रही मढ़ौरा मिल
सारण जिले की मढ़ौरा चीनी मिल ऐतिहासिक महत्व रखती है। इसकी स्थापना वर्ष 1904 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान हुई थी और इसे देश व बिहार की शुरुआती चीनी मिलों में गिना जाता है। बताया जाता है कि 1990 के दशक में यह मिल बंद हो गई थी। समय के साथ मिल के अधिकांश उपकरण खराब हो गए और परिसर जर्जर हो गया।

ये भी पढ़ें: 2019 के खून का बदला 2026 में: सहरसा में छोटू मिश्रा को गोलियों से भूना, 36 घंटे में पुलिस ने खोला राज

मिल के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
राज्य सरकार की पहल के बाद अब एक बार फिर मढ़ौरा चीनी मिल के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। निरीक्षण के दौरान सहायक ईखायुक्त वेदव्रत कुमार और ईख पदाधिकारी कोमर कानन भी मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि इस मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गन्ना किसानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed