सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran chandrashekhar prasad singh national yoga referee yoga federation of india ranchi championship 2025

Bihar News: बिहार का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन, चंद्र शेखर प्रसाद सिंह बने नेशनल योग रेफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रांची में आयोजित होने वाली 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए देश के 21 राज्यों से 180 राष्ट्रीय योग रेफरी का चयन किया गया है।

saran chandrashekhar prasad singh national yoga referee yoga federation of india ranchi championship 2025
चंद्र शेखर प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में 27 से 30 दिसंबर 2025 तक 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए देश के 21 राज्यों से कुल 180 राष्ट्रीय स्तर के योग रेफरी का चयन किया गया है। इसमें बिहार से चयनित 15 रेफरी में सारण प्रमंडल से एकमात्र चयन चंद्र शेखर प्रसाद सिंह का हुआ है। उनके चयन से गांव से लेकर जिला और राज्य स्तर तक खुशी का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित चंद्र शेखर प्रसाद सिंह महाराष्ट्र के अमरावती विश्वविद्यालय अंतर्गत डॉ. बाबा साहेब नंदूकर शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय, यवतमाल से वर्ष 2008-09 में नियमित छात्र के रूप में डिप्लोमा इन योग एजुकेशन से प्रशिक्षित हुए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद से वे लगातार सारण जिले सहित बिहार के कई जिलों में योग प्रशिक्षक के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने सैकड़ों योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर न सिर्फ जिले बल्कि राज्य और देश स्तर पर सारण का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शहर के राजेंद्र महाविद्यालय से वर्ष 1987 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे योग से जुड़ गए और तभी से योग के प्रचार-प्रसार का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।

इस संबंध में चंद्र शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि भारतीय योग महासंघ द्वारा राष्ट्रीय योग रेफरी के लिए चयनित 180 रेफरी में आंध्र प्रदेश से 05, असम से 16, बिहार से 15, चंडीगढ़ से 05, दिल्ली से 03, गुजरात से 10, हरियाणा से 14, जम्मू एवं कश्मीर से 02, झारखंड से 11, कर्नाटक से 14, केरल से 05, महाराष्ट्र से 11, मेघालय से 01, ओडिशा से 02, पंजाब से 11, राजस्थान से 07, तमिलनाडु से 10, तेलंगाना से 03, त्रिपुरा से 02, उत्तर प्रदेश से 16 तथा पश्चिम बंगाल से 17 रेफरी शामिल किए गए हैं।


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योग रेफरी बनने के लिए वर्ष 2019 में राजस्थान के जयपुर में आयोजित पात्रता परीक्षा पास करने के बाद उन्हें ग्रेड-सी का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था। यह सातवां अवसर है, जब उन्हें नेशनल योग रेफरी के लिए चयनित किया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में वे अब तक आठ बार निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।

वर्तमान में वे राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाने के साथ-साथ जयप्रकाश विश्वविद्यालय अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और देश की सबसे बड़ी युवा संस्था नेहरू युवा संगठन (एनवाईके) से जुड़कर युवाओं को योग के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत अपहर गांव निवासी एवं भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त स्व. राजमणि सिंह के 58 वर्षीय पुत्र चंद्र शेखर प्रसाद सिंह के नेशनल रेफरी बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार मंटू, अमनौर प्रखंड के बीडीओ राजीव रंजन सिन्हा, रेडियंट आईटीआई सह नर्सिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक रणजीत शांडिल्य, पूर्व जिला योग संघ के सचिव सुजीत कुमार, सारण जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अंजू सिंह एवं डॉ. रंजिता प्रियदर्शिनी, अध्यक्ष पारसनाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सह योग प्रशिक्षिका सलोनी कुमारी, शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार एवं सूरज कुमार, एनसीसी अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित जिले के अनेक योग प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed