सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Silence prevails before shehnai is played railway worker dies before reaching home

Bihar News: शहनाई बजने से पहले पसरा सन्नाटा, घर आने से पहले ही रेलकर्मी की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में 28 वर्षीय रेलवे कर्मचारी राजन कुमार साह की बैंगलूरू में संदिग्ध परिस्थितियों में असमय मृत्यु हो गई। उनकी शादी  फरवरी में होने वाली थी और घर में मांगलिक तैयारियां चल रही थीं। 

Silence prevails before  shehnai is played  railway worker dies before reaching home
रेल कर्मी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनुकी गांव के जिस घर में शहनाई बजने वाली थी वहां अब गहरा सन्नाटा छा गया है। गांव के 28 वर्षीय युवक और रेलवे कर्मचारी राजन कुमार साह की ड्यूटी के दौरान बैंगलूरू में संदिग्ध परिस्थितियों में असमय मौत हो जाने से पूरे परिवार के सपने टूट गए हैं। इस घटना ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर भी दौड़ गई है।

Trending Videos


राजन के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे परिजन 
परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप, भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। शादी की तैयारियों में व्यस्त घर में अचानक मातम छा गया है। घर वाले राजन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी मृत्यु की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। परिजन अब शव को गांव लाने और मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए मैसूर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फरवरी को घर आने वाला था मृतक 
परिवार के अनुसार, राजन कुमार साह बैंगलूरू रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। इसी महीने उसकी शादी होने वाली थी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर थीं। राजन 16 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव आने वाले थे ताकि शादी की रस्मों में शामिल हो सकें। लेकिन उससे पहले ही रेलवे प्रशासन की ओर से उनके निधन की सूचना मिल गई। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें: मनेर-दानापुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 24 वर्षीय चालक की मौत

परिजन मौत के कारणों को लेकर चिंतित 
राजन का पार्थिव शरीर केआर हॉस्पिटल, मैसूर में रखा गया है। परिजन मौत के कारणों को लेकर चिंतित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अभी तक मौत का स्पष्ट कारण क्यों नहीं बताया गया। ग्रामीणों का कहना है कि घर में खुशियों की तैयारी थी और आने वाली शहनाई की आवाज से पूरा घर गूंजने वाला था, लेकिन अब वहां मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed