सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan love affair youth murder dinesh yadav stabbing bhopatpura bharthiya police investigation

Bihar News: प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम! युवक की चाकू से हत्या, खेत में लहूलुहान हालत में मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के भोपतपुरा भरथिया गांव में 18 वर्षीय दिनेश यादव की चाकू से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

siwan love affair youth murder dinesh yadav stabbing bhopatpura bharthiya police investigation
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के भोपतपुरा भरथिया गाँव में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos

मृतक की पहचान भोपतपुरा भरथिया निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र दिनेश यादव उर्फ लालू यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश अपने भाई के साथ बैंगलोर में रहता था और हाल ही में भाई के ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शनिवार की दोपहर वह घर के पास खेत की ओर गया था। इस दौरान उसने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं। परिजन खेत की ओर दौड़े, लेकिन दो युवक को भागते देखा। मौके पर पहुँचकर परिवार वालों ने देखा कि दिनेश लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंदेशा है कि शनिवार को दोनों खेत में मिलने गए थे और लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई। कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़े जाने पर दिनेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

लकड़ीनबीगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक की हत्या चाकू से की गई है और प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक सबूत जुटाना शुरू कर दिया है और डिजिटल साक्ष्य के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस अब संभावित आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed