{"_id":"69f0d64096e31875a9000868","slug":"siwan-news-high-voltage-drama-over-romantic-affair-young-woman-climbs-mobile-tower-with-lover-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती प्रेमी संग मोबाइल टावर पर चढ़ी; पुलिस के छुटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती प्रेमी संग मोबाइल टावर पर चढ़ी; पुलिस के छुटे पसीने
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Siwan News: सीवान के चैनपुर बाजार में एक युवती अपने प्रेमी के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। पुलिस माइक से समझाकर दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास में जुट गई।
सीवान में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी के साथ अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे और मौके पर अफरातफरी जैसा माहौल बन गया।
Trending Videos
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची, बचाव प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती और उसके प्रेमी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास करने लगी। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
माइक से लगातार की जा रही अपील
बताया जा रहा है कि युवती के पास मोबाइल फोन नहीं है। इसी कारण पुलिस माइक के माध्यम से लगातार उसे समझाने और नीचे उतरने की अपील कर रही है। प्रशासन का प्रयास है कि दोनों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे लाया जाए।
पढ़ें- Law and Order: बिहार में गश्ती दल पर हमला, बुलेट सवारों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर; महिला सिपाही से अभद्रता का आरोप
एक घंटे से अधिक समय तक टावर पर रहे दोनों
स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवती करीब एक घंटे से अधिक समय से टावर पर चढ़ी हुई है। इसके चलते उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों की भीड़ भी लगातार मौके पर मौजूद रही, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी रही।
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
चैनपुर ओपी थाना प्रभारी विजय रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।
प्रशासन के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति
स्थानीय प्रशासन के लिए यह घटना एक चुनौती बन गई है, क्योंकि इस तरह के मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसी वजह से पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर हालात नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
