{"_id":"694f4a8019acb1fc5d01390a","slug":"siwan-stabbing-incident-hotel-satyam-international-nagar-thana-youth-injured-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार
सीवान नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित होटल सत्यम इंटरनेशनल के समीप शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना में 22 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीवान में नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित होटल सत्यम इंटरनेशनल के समीप शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल सत्यम इंटरनेशनल के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से घायल युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
घायल युवक ने किसी तरह अपने एक दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उसका भाई और दोस्त मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे उठाकर तुरंत सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि वह निगरानी में है।
ये भी पढ़ें- Bihar: यहां ट्रायल के दौरान गिरा रोपवे,13 करोड़ की परियोजना फेल; अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज
घायल की पहचान सराय ओपी थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी स्वर्गीय भोला साह के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। घायल के भाई ने बताया कि रवि कुछ दिन पहले अपनी नानी के यहां गया हुआ था और शुक्रवार देर शाम सीवान वापस लौटा था। इसी दौरान अचानक उसके एक दोस्त का फोन आया, जिसमें घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद जब रवि से संपर्क किया गया तो उसने स्वयं चाकू मारने की बात बताई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। नगर थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और घायल का बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos