सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Tragedy in Bihar Speeding Truck Rams Bike Husband Dies on Spot Wife Rescued From Under Truck Using JCB

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पति की मौके पर मौत, ट्रक के नीचे फंसी पत्नी को जेसीबी ने निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सारण के एकमा में रसूलपुर चौक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पप्पु मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई।

Tragedy in Bihar Speeding Truck Rams Bike Husband Dies on Spot Wife Rescued From Under Truck Using JCB
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट शख्स की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के एकमा प्रखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रसूलपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 44 वर्षीय पप्पु मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि पत्नी के सामने ही पति ने दम तोड़ दिया।


बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से लौट रहे थे दंपती
जानकारी के अनुसार, हंसराजपुर गांव निवासी पप्पु मांझी अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक से बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर चौक से करीब 100 मीटर पूर्व एल्यूमीनियम फैक्ट्री के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पु मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जबकि उनकी पत्नी ट्रक के नीचे फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी की मदद से बचाई गई महिला की जान
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी मुन्नी देवी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


चालक ट्रक छोड़कर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गरमाई सियासत: सरकार पर भड़के पूर्व सीएम गहलोत; बोले- भाजपा पूरी तरह बौखला गई

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने रसूलपुर चौक को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया है और न ही यातायात नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने चौक पर स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed