सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two schoolgirls go missing in Chhapra, Bihar; family receives death threats

Bihar: डांस सिखाने का झांसा, नेपाल में बेचने की साजिश! धमकी वाले मैसेज से खुला राज, पुलिस ने बचाईं दो नाबालिग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार

छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की कक्षा छह की दो छात्राएं गायब हो गईं। गायब छात्राओं में मुरलीपुर गांव निवासी अजय साह की 13 वर्षीय बेटी दिव्या कुमारी और चैनपुर खराटी गांव निवासी संजय महतो की 13 वर्षीय बेटी रामावती कुमारी शामिल हैं।

Two schoolgirls go missing in Chhapra, Bihar; family receives death threats
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से स्कूल गई दो नाबालिग छात्राओं के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
Trending Videos

जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। मढ़ौरा अनुमंडल की एसडीओ और एसडीपीओ के मार्गदर्शन में बनाई गई इस टीम का नेतृत्व तरैया थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस को एक नंबर से धमकी भरा संदेश मिला था। उसी नंबर और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। समय पर की गई कार्रवाई के कारण बड़ी घटना टल गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगर थोड़ी भी देरी होती तो दोनों छात्राओं को नेपाल ले जाया जा सकता था।

ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी के पास मिलीं दोनों छात्राएं

मामले में तरैया थाना में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस दोनों नाबालिग छात्राओं की तलाश में जुट गई। तकनीकी टीम की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में स्थित एक ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी के पास दोनों छात्राएं मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और नर्तकी के साथ दोनों नाबालिग छात्राओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी नर्तकी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्कूल से अचानक लापता हो गई थीं दोनों छात्राएं

जानकारी के अनुसार 11 मार्च को दोनों छात्राएं रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थीं। वे दोपहर करीब एक बजे तक स्कूल में मौजूद थीं, लेकिन मध्यांतर के बाद अचानक गायब हो गईं। शाम तक जब दोनों छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वाले चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। जब परिजन स्कूल पहुंचे तो कक्षा में दोनों छात्राओं का स्कूल बैग पड़ा मिला। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

डांस सिखाने का लालच देकर नेपाल ले जाने की थी योजना

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी दोनों छात्राओं को डांस सिखाने का लालच देकर अपने साथ ले गई थी। पुलिस को शक है कि उन्हें नेपाल ले जाकर बेचने की योजना बनाई जा रही थी। फिलहाल तरैया थाना की पुलिस नर्तकी और दोनों छात्राओं को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed