{"_id":"69f83616e053418bb20cf0cd","slug":"weapons-were-openly-brandished-to-welcome-mla-anant-singh-in-gopalganj-video-goes-viral-on-social-media-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4240603-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विधायक अनंत सिंह के स्वागत में खुलेआम लहराए हथियार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विधायक अनंत सिंह के स्वागत में खुलेआम लहराए हथियार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में जदयू नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ है।
बंदूक लेकर खड़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां मोकामा के विधायक और जदयू नेता अनंत सिंह के स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों ने खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
कार्यक्रम में हथियारों के साथ डांस
जानकारी के अनुसार, यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव का बताया जा रहा है। यहां एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे। उनके स्वागत में समर्थकों का उत्साह काफी ज्यादा था, लेकिन यह उत्साह जल्द ही कानून की सीमाओं को पार करता नजर आया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में बज रहे भोजपुरी गानों पर कुछ युवक हाथों में राइफल और अन्य हथियार लेकर बेखौफ डांस कर रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और इसकी सत्यता की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस प्रशासन सतर्क, जांच शुरू
वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल किए गए थे।
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे अनंत सिंह
इस विवाद के बीच अनंत सिंह रविवार को प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय और मुकेश पांडेय ने उन्हें संकल्प कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर वहां प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे।
Trending Videos