फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Widespread flooding in Saran after embankment breach; 4.60 lakh population affected:

बिहार: तटबंध टूटने के बाद सारण में बाढ़ का व्यापक असर, 4.60 लाख आबादी प्रभावित; 128 नावें तैनात

Tue, 06 Oct 2026 05:27 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

सारण में तटबंध टूटने के बाद छह प्रखंडों के 236 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 4.60 लाख आबादी और 1.04 लाख परिवार चपेट में हैं। 74,737 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रशासन 128 नावों से राहत-बचाव में जुटा है।

विज्ञापन
Widespread flooding in Saran after embankment breach; 4.60 lakh population affected:
बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सारण में तटबंध टूटने के बाद बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कई इलाकों में पानी फैलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के छह प्रखंडों की 42 पंचायतों के 236 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 4,60,963 आबादी और 1,04,043 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अब तक 74,737 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन और राहत-बचाव अभियान के लिए 128 नावों का परिचालन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अब तक 51,413 फूड पैकेट और ड्राई राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रशासन के पास राहत कार्य के लिए 17,575 पॉलीथिन शीट उपलब्ध हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में 55,718 पॉलीथिन शीट वितरित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

133 सामुदायिक रसोई में 4.51 लाख लोगों को भोजन
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 133 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से अब तक 4,51,538 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न की आपूर्ति भी लगातार सुनिश्चित की जा रही है।


पढे़ं: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

54 चिकित्सा शिविरों में 14 हजार से अधिक मरीजों का इलाज
स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 54 चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अब तक 14,012 मरीजों का उपचार किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू की गई आठ गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य दल की निगरानी में संस्थागत प्रसव भी कराया गया है।

पशुओं के लिए चारा और इलाज की व्यवस्था
बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को राहत देने के लिए नौ पशु चिकित्सा शिविर चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से अब तक 2,727 पशुओं का उपचार किया गया है। वहीं, पशुओं के लिए 933.05 क्विंटल चारा वितरित किया जा चुका है।

पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता की सुविधा बनाए रखने के लिए 56 पेयजल टैंकर, 82 चापाकल, 193 अस्थायी शौचालय और 60 एफआरपी शौचालय की व्यवस्था की गई है। प्रभावित पंचायतों में 254 आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन करीब 8,967 बच्चों को लाभ मिल रहा है।

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन तथा बचाव दल के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य के साथ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed