फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man dies under suspicious circumstances, police investigating the possibility of murder;

Bihar: पोल्ट्री फार्म संचालक की संदिग्ध मौत, जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Jul 2026 08:20 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 08:20 PM IST
सार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक रौशन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। वह गुरुवार रात जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका शव पोल्ट्री फार्म के पास मिला।

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, police investigating the possibility of murder;
शव मिलने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। रौशन गांव में ही पोल्ट्री फार्म चलाता था। शुक्रवार सुबह उसका शव पोल्ट्री फार्म के पास मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन

जन्मदिन समारोह में गया था, रातभर नहीं लौटा घर

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रौशन कुमार गुरुवार रात अपनी बाइक से गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव उसके ही पोल्ट्री फार्म के समीप पड़ा देखा। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका, करंट से मौत की भी चर्चा

मृतक के परिजनों का आरोप है कि रौशन की हत्या कर शव को पोल्ट्री फार्म के पास फेंका गया है। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि एक व्यक्ति ने अपने भिंडी के खेत की सुरक्षा के लिए तार की घेराबंदी कर उसमें चोरी-छिपे बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। आशंका जताई जा रही है कि रौशन उसी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन इसे महज हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगा एग्जाम; जल्द जारी होगी नई तारीख

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और मढ़ौरा डीएसपी सुविंदर कुमार दास मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं परिजन दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed