सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Those who donot like leadership of Tejashwi, can leave mahagathbandhan or RJD: Tej Pratap Yadav

जिन्हें तेजस्वी का नेतृत्व पसंद नहीं वे राजद छोड़ सकते हैं, मैं भाई के साथ हूं : तेजप्रताप यादव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 May 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Those who donot like leadership of Tejashwi, can leave mahagathbandhan or RJD: Tej Pratap Yadav
तेजप्रताप, तेजस्वी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter/@@TejYadav14
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। इस बीच छोटे भाई के बचाव में बड़े भाई तेजप्रताप यादव आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन्हें तेजस्वी का नेतृत्व पसंद नहीं है वे पार्टी छोड़ सकते हैं। 
Trending Videos


तेजप्रताप यादव ने कहा है, "जिन्हें तेजस्वी का नेतृत्व पसंद नहीं है, वे चाहें तो महागठबंधन या राजद से अलग हो सकते हैं। मैं हमेशा तेजस्वी के साथ खड़ा रहूंगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिहार में राजद की करारी हार के बाद पार्टी के विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की मांग कर दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे तो पार्टी टूट सकती है। 

महेश्वर यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी वरिष्ठ नेता के हाथ में पार्टी की कमान सौंपे जाने की जरुरत बताई। उन्होंने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 1997 में राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाते समय भी मैंने विरोध किया था। अगले विधानसभा चुनाव में राजद तब 22 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही पार्टी का पदाधिकारी और उत्तराधिकारी परिवारवाद से इतर पार्टी में वरीयता का ध्यान रखकर बनाए जाने की बात कहता रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी ने तब भी सबक नहीं लिया और फिर पार्टी के वरिष्ठों की अनदेखी कर तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद से तेजस्वी के इस्तीफे की मांग करता हूं और इसके बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed