Bihar : जिसे चाहा... उसी ने ले ली जिंदगी, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस मां; मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Bihar : अपने पति से बहुत प्यार करती थी। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिसके प्यार में अपना सबकुछ अर्पण कर दिया, वह अपनी पत्नी की जान ले लेगा। अब एक मां अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय-खगड़िया बॉर्डर की रहने वाली मुस्कान कुमारी की शादी दरभंगा के सुमित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही 2 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मुस्कान की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव का चोरी से अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की, लेकिन मायके वालों की मुस्तैदी से पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। अब आरोपियों पर यह आरोप यह है कि पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, सीएम ने जताया दुःख
शव जलाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस
मृतका की मां रीता देवी ने बताया कि हत्या के बाद ससुराल वाले साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे। परिजनों को घटना की सूचना मिली। भनक लगते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री को फोन पर मिली धमकी, अपशब्द भी कहा; साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
मुख्य आरोपी फरार, पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी
पीड़ित मां का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में महज खानापूर्ति करते हुए सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य नामजद अभियुक्त अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, फरार आरोपी अब पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
परिजन लगा रहे हैं सरकार से गुहार
पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैए से तंग आकर अब रीता देवी ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रही है। उन्होंने रुआंसे गले से कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ हमारी बेटियां दहेज की वेदी पर चढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे।