{"_id":"6a744547ec00aa60830d4077","slug":"woman-si-suspended-in-saharsa-over-alleged-links-with-smack-smuggler-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्मैक तस्कर से संपर्क पड़ा भारी! सहरसा की महिला SI खुशबू कुमारी निलंबित, DIG का बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्मैक तस्कर से संपर्क पड़ा भारी! सहरसा की महिला SI खुशबू कुमारी निलंबित, DIG का बड़ा एक्शन
Thu, 06 Aug 2026 01:57 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
Bihar News: सहरसा के बैजनाथपुर थाना में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी को कथित रूप से स्मैक तस्कर से संपर्क रखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड महिला एसआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में चलाए जा रहे 'कोसी नशा मुक्ति अभियान' के बीच पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। बैजनाथपुर थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी को कथित रूप से स्मैक तस्कर से संपर्क रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
तकनीकी जांच में मिले डिजिटल साक्ष्य
मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) की ओर से मामले की तकनीकी जांच कराई गई थी। जांच के दौरान एसआई खुशबू कुमारी और कथित स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार के बीच लगातार बातचीत और संपर्क के डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया। इसके बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर डीआईजी को भेजी गई।
स्पष्टीकरण के बाद हुआ निलंबन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने महिला एसआई से स्पष्टीकरण मांगा। पुलिस के अनुसार, स्पष्टीकरण के दौरान उन्होंने संबंधित व्यक्ति के संपर्क में होने की बात स्वीकार की। उपलब्ध साक्ष्यों और स्पष्टीकरण के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सुपौल पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
अब होगी विभागीय जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत विभागीय जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप पूरी तरह प्रमाणित होते हैं, तो सेवा नियमों के तहत संबंधित अधिकारी के खिलाफ और कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: कब से हटेगा शहरों में फैला का कूड़ा? नगर निगम के संविदा कर्मियों से सरकार का हो गया समझौता
डीआईजी का सख्त संदेश
डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि कोसी रेंज में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी अपराधियों से साठगांठ, अवैध गतिविधियों या अनुशासनहीनता में शामिल पाया जाता है, तो निष्पक्ष जांच के बाद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।