सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth dies two injured in Kishanganj Bihar road accident his father passed away month ago

Bihar: एक महीने पहले उठी थी पिता की अर्थी, अब सड़क हादसे में बेटे की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: किशनगंज में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुखद बात यह है कि अंकित के पिता का निधन भी एक माह पहले ही हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक एक दिन पहले ही लुधियाना से घर लौटा था।  

Youth dies two injured in Kishanganj Bihar road accident his father passed away month ago
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में NH-327E पर नसीमगंज चौक के समीप एक सड़क हादसा हुआ। लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।



एक महीने पहले पिता का निधन 
मृतक की पहचान देवोत्तर बिरनिया निवासी अंकित कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय अजय कुमार के पुत्र थे। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित के पिता की मृत्यु महज एक माह पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। नसीमगंज चौक के पास पहुंचते ही चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें
हादसे में घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत सीएचसी बहादुरगंज में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंकित कुमार की मौत हो गई। दो अन्य युवकों का इलाज गंभीर स्थिति में जारी है।

लुधियाना से लौटने के एक दिन बाद हुआ हादसा
मृतक अंकित कुमार बुधवार को ही लुधियाना से अपने घर देवोत्तर बिरनिया वापस आया था। वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए लोहागाड़ा हाट की ओर गया था, जहां से वापसी के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई।

ये भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टर की एक सुई ने छीन ली मासूम की जिंदगी; मौत होते ही अस्पताल में शव छोड़कर हुआ फरार


पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यातायात थाना की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस टीम द्वारा जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Youth dies two injured in Kishanganj Bihar road accident his father passed away month ago
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed