{"_id":"69d8cdb71069937bcf0997f0","slug":"youth-from-bihar-was-arrested-for-conspiring-to-murder-in-connivance-with-cia-sp-disclosed-case-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: CIA को सूचना भेजकर साजिश रच रहा बिहार का युवक गिरफ्तार, SP ने किया मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: CIA को सूचना भेजकर साजिश रच रहा बिहार का युवक गिरफ्तार, SP ने किया मामले का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: बक्सर के सिमरी में एक युवक पर CIA से संपर्क करके देश के एक बड़े नेता की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि युवक ने CIA को सूचना भेजी और जानलेवा हमले के बदले में रुपयों की मांग की।
एसपी शुभम आर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
बक्सर में देश के एक बड़े नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरी साजिश का खुलासा बक्सर पुलिस ने मीडिया के सामने किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने स्वयं अमेरिका की खुफिया एजेंसी को सूचना भेजी है। फिर जानलेवा हमले की बात कही और बदले में रकम की मांग की है।
Trending Videos
बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने मीडिया को बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक युवक अमन तिवारी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को एक सूचना दी थी, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि पैसा दीजिए, इसके बाद वो एक बड़े नेता पर जानलेवा हमला कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को सूत्रों से मिली। फिर पुलिस ने इलाके में छापामार कार्रवाई की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों और तथ्यों को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पप्पू यादव ने सिस्टम के खिलाफ उठाए सवाल, नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप; कहा- एक सौ गोली मरवा दे मंजूर
आरोपी ने मांगा था 22 दिन का समय
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि युवक के दावे को गंभीरता से लिया गया है। मुख्य आरोपी अमन तिवारी ने घटना को अंजाम देने के लिए 22 दिन का समय मांगा था। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।