Viral Video: प्लेटफॉर्म पर रील बना रहा था लड़का, तभी पीछे ट्रेन से उतर रहे बुजुर्ग का फिसला पैर, फिर जो हुआ...
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। वह म्यूजिक पर डांस के ठुमके लगा रहा था और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रहा था।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी वीडियो रेलवे स्टेशन का है, जहां एक मामूली सी रील बनाते हुए लड़के ने एक बुजुर्ग की जान बचा ली आमतौर पर स्टेशन या ट्रैक के पास रील बनाना गलत माना जाता है, लेकिन इस बार उसी रील की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। वह म्यूजिक पर डांस के ठुमके लगा रहा था और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रहा था, उसके पीछे से एक ट्रेन गुजर रही थी, लेकिन वह अपने शूट में पूरी तरह व्यस्त था तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
रिल बनाना कभी कभी सही भी होता है 👇👇
— Guru Choudhary (@guru_choudhary0) October 25, 2025
एक युवक प्लेटफॉर्म पर डांस की रिल बना रहा था तभी अचानक एक बुजुर्ग चलती रेलगाड़ी से उतरने की कोशिश करता है और गिर जाता था तभी युवक उसको सही सलामत उतार लेता है 😳😳 pic.twitter.com/ElODY0vcba
ट्रेन से उतरते ही गिरा बुजुर्ग
उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे, उनके हाथ में सामान था और शायद ट्रेन की रफ्तार पूरी तरह से रुकी नहीं थी। उतरते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरने ही वाले थे कि तभी वह लड़का जो डांस कर रहा था। अचानक मुड़ा और तेजी से उनकी ओर दौड़ पड़ा उसने झटपट बुजुर्ग को पकड़ लिया और गिरने से पहले उन्हें संभाल लिया।
लड़के ने बचाई जान
लड़के की यह फुर्ती और तत्परता देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए किसी को उम्मीद नहीं थी कि जो लड़का रील बना रहा था। वही इतने सही समय पर किसी की जान बचा लेगा। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़का बुजुर्ग को अपने हाथों से थाम लेता है और उन्हें दोबारा संतुलित खड़ा कर देता है। बुजुर्ग भी घबराए हुए नजर आते हैं लेकिन कुछ ही पलों में सब ठीक हो जाता है। यह पूरी घटना उसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे वह लड़का रील बना रहा था। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो यह तेजी से फैल गया हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और शेयर किया हर किसी ने लड़के की समझदारी और इंसानियत की तारीफ की।
यूजर्स ने कमेंट में दिए ऐसे रिएक्शंस
यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि यह लड़का असली हीरो है, जिसने वक्त रहते एक बुजुर्ग की जान बचाई कुछ लोगों ने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म या ट्रैक के पास मोबाइल से वीडियो बनाना खतरनाक होता है और यह घटना सभी के लिए एक सबक है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर वह लड़का वहां मौजूद न होता तो शायद कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।