Viral Video: घर की छत पर साथ में लिपटा दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, लाखों लोगों ने वीडियो को खूब किया पसंद
Viral Video: इस वायरल क्लिप पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ इसे रहस्यमय और डरावना अनुभव मान रहे हैं।

विस्तार
सांपों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और हाल ही में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक घर की छत से नाग और नागिन की जोड़ी प्रेमालाप करती हुई लटकती नजर आ रही है। दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं और छत के किनारे से नीचे की ओर झूल रहे हैं। यह सीन इतना अनोखा है कि जिसने भी देखा, वह चौंक गया। लोग इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर कर रहे हैं और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इस क्लिप को 17 लाख बार देखा जा चुका है और 12 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया की हो सकती है।
It’s official, I’m never coming to Australia pic.twitter.com/PwxGx8icAI
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 2, 2025
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल क्लिप पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ इसे रहस्यमय और डरावना अनुभव मान रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में इसे "प्रकृति की खूबसूरती" और "अलग नजारा" करार दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि घर की छत पर इस तरह सांपों का दिखाई देना डरावना हो सकता है। भारतीय संस्कृति में नाग-नागिन का बहुत खास स्थान है। इन्हें शिवजी का साथी माना जाता है और नाग पंचमी जैसे पर्वों पर इनकी पूजा की जाती है। ऐसा विश्वास है कि नाग-नागिन की जोड़ी का दिखना घर में खुशहाली, सौभाग्य और बारिश के संकेत के रूप में देखा जाता है। इस वीडियो ने एक बार फिर उन पारंपरिक मान्यताओं की याद दिला दी है, जो सदियों से भारतीय समाज में चली आ रही हैं।
लोगों ने इस दृश्य को माना पॉजिटीव एनर्जी
कुछ लोगों ने यह भी माना कि नाग-नागिन के प्रेमालाप को देखना पॉजिटीव एनर्जी और समृद्धि का प्रतीक है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो ने न केवल दर्शकों को चौंकाया है, बल्कि सांपों के प्रति लोगों की सोच, आस्था और संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को भी एक बार फिर जिंदा कर दिया है।