फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   American woman got married in bihar village and settled shares daily life routine viral video

वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी

Fri, 18 Sep 2026 11:33 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 18 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

वायरल वीडियोः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी महिला का वीडियो खूब चर्चा में है। बिहार के एक गांव में शादी करने के बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला किया और अब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां साझा कर रही हैं। 

विज्ञापन
American woman got married in bihar village and settled shares daily life routine viral video
अमेरिकी महिला बनी बिहार की बहू - फोटो : @singhfamily2.0

विस्तार

बिहार की बहू बनी अमेरिकी महिला का वायरल वीडियो: अमेरिका में लोगों की जिंदगी को अक्सर आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आरामदायक घरों, सुविधाजनक परिवहन और उच्च जीवन स्तर से जोड़ा जाता है। सोचिए अगर कोई अमेरिकन महिला वहां की लग्जरी जिंदगी छोड़ बिहार के एक साधारण गांव में बस जाए तो उसकी जीवनशैली कैसी होगी?

विज्ञापन



पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में अमेरिकी महिला का देसी अंदाज साफ नजर आ रहा है। वीडियो में वह प्लास्टिक के टब में हाथ से कपड़े धोती दिखाई देती हैं। इसके अलावा, पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां बेलने से लेकर खाना बनाने तक, वह गांव की रोजमर्रा की जिंदगी को सहजता से अपनाती नजर आती हैं। खास बात यह है कि, वह समोसा चाट और पाव भाजी जैसी भारतीय डिशेज भी ताजी सामग्री से तैयार करती हैं। इतना ही नहीं, वह स्थानीय भाषा में बातचीत करने की कोशिश करती हुई भी दिखाई देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



यहां देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Singhfamily2.0 (@singhfamily2.0)


अमेरिकी महिला घरेलू कामकाज से गांव के माहौल तक

अटलांटा, जॉर्जिया में पली-बढ़ी एक अमेरिकी महिला ने साल 2023 में बिहार के अभिषेक सिंह से शादी की और बिहार में ही रहने का फैसला किया और अब अपने पति व छोटे बेटे के साथ गांव में रह कर अपनी रोजमर्रा की देसी जिंदगी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। गांव का माहौल, घरेलू कामकाज और उनकी सामान्य दिनचर्या की ये झलकियां सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं और लोग उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 



इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 
अमेरिकी महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। बता दें कि, शादी के बाद उन्होंने अक्टूबर 2025 में पहली बार भारत का दौरा किया और अब करीब छह महीने से बिहार के गांव में परिवार के साथ रह रही हैं। वे भविष्य में स्थायी रूप से भारत आने पर विचार कर रही हैं और OCI प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी हैं। 




वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 

वीडियो देख यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अरे यार, तुम यहां कैसे आ गईं? मैंने तुम्हारे सारे वीडियो देखे... शाबाश, तुमने संस्कृति को इतनी खूबसूरती से अपनाया है और उसे अपने जैसा सुंदर बना दिया है। दूसरे शख्स ने कहा- गांव में रहने में क्या बुराई है? यह मजेदार है, मैं वहीं रहती हूं, यह बुरा नहीं है।



क्या हेयर ड्रेसर की जगह ले लेगा AI? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस


वायरल वीडियो: पेड़ पर चढ़ने का गजब अंदाज, लड़की ने चंद पलों में नाप दी 50 फीट की ऊंचाई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed