{"_id":"6835beefea157cee4c07acde","slug":"ancient-wine-found-in-egypt-secrets-of-prehistoric-brewing-uncovered-interesting-facts-in-hindi-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ancient Wine Found: यहां पर वैज्ञानिकों को मिली 5000 साल पुरानी वाइन, अब खुलेगा ये बड़ा रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ancient Wine Found: यहां पर वैज्ञानिकों को मिली 5000 साल पुरानी वाइन, अब खुलेगा ये बड़ा रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Ancient Wine Found: दुनिया में पुरातत्वविद् अलग-अलग जगहों पर नई-नई खोज करते हैं। अब उन्होंने मिस्र में एक बड़ी खोज की है। पुरातत्वविदों ने रानी मेरेट-नीथ के मकबरे के खंडहरों में 5,000 साल पुरानी वाइन के जार को खोजा है
यहां पर वैज्ञानिकों को मिली 5000 साल पुरानी वाइन, अब खुलेगा ये बड़ा रहस्य
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Ancient Wine Found: दुनिया में पुरातत्वविद् अलग-अलग जगहों पर नई-नई खोज करते हैं। अब उन्होंने मिस्र में एक बड़ी खोज की है। पुरातत्वविदों ने रानी मेरेट-नीथ के मकबरे के खंडहरों में 5,000 साल पुरानी वाइन के जार को खोजा है। इनमें कई ऐसे जार हैं, जो अभी तक सील बंद हैं। हो सकता है इनके भीतर कुछ शराब हो। इस खोज से शुरुआती मानव इतिहास के समय शराब बनाने और पीने के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
रानी मेरेट-नीथ के मकबरे के खंडहरों में यह खुदाई वियना विश्वविद्यालय की क्रिस्टियाना कोहलर के नेतृत्व में की गई है। खुदाई में मिली शराब के अध्ययन से खुलासा हुआ है कि प्राचीन मिस्र के लोग शराब कैसे बनाते, सुरक्षित रखते और इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मेरिट-नीथ का लगभग 3000 BCE में शासन था। खुदाई में पुरातत्वविदों को सैकड़ों शराब के बर्तन मिले हैं, जिनमें कई जार अभी भी असली डाट से सील हैं। जार की अच्छी हालत और अंगूर के बीज मिलने से यह खोज बेहद खास और वैज्ञानिक तौर पर महत्वपूर्ण है। मकबरे में शिलालेख और दरबारियों की कब्रें हैं। इससे पता चलता है कि शराब मिस्र के खास लोगों के लिए अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल रही।
Tsunami: नए शोध में डराने वाला खुलासा, आएगी भयावह सुनामी, तबाह हो जाएगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश
शराब को लेकर होंगे कई खुलासे
विशेषज्ञ मानते हैं कि इसकी जांच से प्राचीन समय में शराब बनाने और रखने के तरीके को समझा सकता है। अंगूर के बीजों से शुरुआती अंगूर की खेती के बारे में जानकारी मिलेगी। सीलबंद कंटेनरों का इस्तेमाल से यह पता चलता है कि प्राचीन मिस्र के लोगों ने शराब को सुरक्षित रखने के तरीके खोज लिए थे। वर्तमान समय में भी शराब को सुरक्षित रखने और उसे पुराना करने के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल होता है।
Mother Daughter Video: बच्ची के रोने पर मां की एक्टिंग से खिलखिला उठा कमरा, 7 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
रानी मेरिट-नीथ के मकबरे में मिले 5,000 साल पुराने शराब के जार किसी चमत्कार से कम नहीं है। वह प्राचीन और आधुनिक दुनिया के बीच एक पुल की तरह भी हैं। शोध में बर्तन शराब बनाने के इतिहास के शुरुआती अध्यायों में बदलाव की वजह बन सकते हैं। शोध से पता चलता है कि आधुनिक शराब बनाने की तकनीकें और परंपराएं हमारी सोच से कहीं ज्यादा पुरानी हैं।